फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Impotent young man got married, secret revealed when the woman reached her in-laws

Etah News: नपुंसक युवक कर ले गया शादी, महिला के ससुराल पहुंचने पर खुला राज

Fri, 03 Nov 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Impotent young man got married, secret revealed when the woman reached her in-laws
एटा। थाना मिरहची में एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने, धोखाधड़ी से शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस शादी को कराने वाले व युवक के परिजन को भी आरोपी बनाया है। महिला जब शादी करके ससुराल पहुंची तब सुहागरात वाले दिन युवक के नपुंसक होने का राज खुला।
विज्ञापन

महिला ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 11 जून 2022 को जिला बुलंदशहर थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। शादी में ससुराल वालाें को 6 लाख नकद और 4 लाख का सामान दिया गया था, लेकिन जब शादी होकर ससुराल पहुंची तो सुहागरात के समय पति के नपुंसक होने की जानकारी हुई। तब मां को फोन कर पति के बारे में बताया। दूसरे दिन ही पिता व अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंच गए और पंचायत की। पति के परिजन ने कहा कि हम इलाज कराएंगे, मामला सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद पति का इलाज भी चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह भी आरोप है कि शादी से पहले युवक का बैंक में नौकरी करना बताया गया था। बाद में जानकारी हुई कि वह प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि दो माह बाद परिजन के साथ गई और पति से मिली लेकिन उसकी बीमारी में कोई फायदा नहीं था। तब हम लोगों ने धोखाधड़ी से शादी करने की बात कहते हुए दहेज लौटाने के लिए कहा, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज का सामान व रकम नहीं वापस की और धमकी भी दी। तब मैं थाने पर गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद अदालत की शरण लेनी पड़ी। महिला ने युवक सहित 6 परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि अदालत के आदेश आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed