फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Immersed in the joy at the coming of Jesus Christ Society

यीशु के आगमन पर उल्लास में डूबा मसीह समाज

Mon, 26 Dec 2016 12:31 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 26 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Immersed in the joy at the coming of Jesus Christ Society
यीशु के आगमन पर उल्लास में डूबा मसीह समाज - फोटो : Amar Ujala
आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म लेते ही गिरजाघरों में उल्लास छा गया। इससे पूर्व सभी धर्म के लोगों ने चर्च पहुंच कर कैंडल जलाई। गिरजाघरों में कृत्रिम रूप से बनाई गई गौशाला में यीशु के जन्म लेते हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस की धुने गूंजने लगीं। विशेष प्रार्थना सभा कर सुख शांति की कामना की गई। प्रार्थना सभा में बाइबल का पवित्र संदेश ‘आज दाउद के नगर बैतलहम में तुम्हारे लिए एक उद्धारकर्ता जन्मा है यही मसीह प्रभु है’ सुनाया गया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार, आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन



सीएनआई, पेंटोकोस्ट और कैथोलिक चर्च में सुबह प्रार्थना सभा हुई। क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च को आकर्षक झालरों और लाइटों से सजाया गया था। सीएनआई चर्च में फादर नथैनियल दास ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर सुख शांति की कामना की और देश दुनियां में प्रेम का संदेश दिया। प्रार्थना सभा के बाद सभी अनुयायियों को केक वितरित किया गया। उधर, आगरा रोड स्थित कैथोलिक चर्च में फादर राफी के निर्देशन में प्रार्थना सभा कराई गई। जहां सभी अनुयायियों ने प्रभु यीशु से विश्वशांति और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर ईसाई समुदाय की सिस्टर और नन ने कैरोल सिंगिंग कर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


वहीं सेंटा क्लॉज ने उपहार वितरित किए। स्कूलों में भी क्रिसमस की धूम रही। क्रिसमस की रात सभी घरों में आधुनिक सजावट के साथ क्रिसमस ट्री विशेष रूप से सजाए गए। आरई सिंह, एसएस लाल, मोहित यादव, शिव नारायण, नेहा मैसी, सुनील मैसी, राजीव दास, सिल्विया दास, सिस्टर मैरी, सुप्रिया, पुष्पा, कृपा, फिंसी, जॉफी, मनोज शर्मा, एमदास, शैलेंद्र, निशांत लाल, विनय प्रसाद, विपिन, राकेश न्यूटन, प्रकाश मौजूद रहे। सीएनआई चर्च में प्रार्थना सभा के बाद सभी अनुयायियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान वायलिन के मधुर संगीत ने अनुयायियों का मन मोहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रिसमस पर्व पर जिले में रविवार को केक की विशेष मांग रही। क्रिश्चियन परिवारों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक काटा और जगह-जगह प्रसाद स्वरूप केक का वितरण किया गया। इसके अलावा बाजार में क्रिसमस को चॉकलेट और टॉफियों की जमकर बिक्री हुई।



क्रिसमस पर्व पर रविवार को नन्नूमल चौराहा स्थित साईंधाम में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। र्साइं की मूर्ति को सेंटा क्लॉज ड्रेस कलर की पोशाक पहनाई गई। कार्यक्रम में युवतियों और बच्चों ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी। अमर पाल सिंह, नरेश वार्ष्णेय, बॉबी, संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक श्रोत्रिय, गोपाल छबीला, सागर वार्ष्णेय, सूरज गुप्ता, अतुल राघव, राहुल यादव, शिखा, शिवा, क्षमा, अन्ना, गुनगुन, रिमझिम, नेहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed