फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal Plotting: Land mafia staggered on the records of 1940

अवैध प्लॉटिंग: 1940 के अभिलेखों पर डगमगाए भूमाफिया

Sun, 26 Feb 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal Plotting: Land mafia staggered on the records of 1940
एटा। शहर में जीटी रोड किनारे करीब 5 एकड़ जमीन हड़प ली गई। 1980 के दशक में चकबंदी के दौरान अपनी जमीन को गलत रूप से बंजर में दर्ज करने की बात कही थी, लेकिन 1940 के उर्दू में उपलब्ध भूअभिलेखों में भी जमीन बंजर की ही निकली है। इससे भूमाफियाओं का दावा पूरी तरह गलत साबित हो गया है। ऐसे में कार्रवाई का रास्ता और साफ हो गया है।
विज्ञापन


शीतलपुर ग्राम पंचायत के तहत जीटी रोड पर जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के सामने यह बेशकीमती जमीन है। जिस पर लंबे अरसे से कानूनी दांवपेच खेले गए। उस समय के अधिकारियों और सियासतदानों ने सांठ-गांठ के जरिये इस जमीन को सरकारी से प्राइवेट करार करा लिया। जमीन सरकारी थी, इसलिए किसी को फर्क नहीं पड़ा और मामला सालों-साल दबा रहा।
विज्ञापन

इस बीच भूमाफिया पर्दे के पीछे से इसे कॉलोनी का रूप देने लगे। प्लॉटिंग कर करोड़ों रुपये में जमीन बेच डाली। अब आकर शिकायत हुई तो जिलाधिकारी ने दबे हुए 25 साल पुराने मामले को खोल डाला। कानूनी ढंग से कार्रवाई करते हुए 1998 में लोगों के पक्ष में एएसडीएम न्यायालय से जारी आदेश को खारिज करा दिया। साथ ही जमीन की खरीद-फरोख्त, निर्माण आदि पर प्रतिबंध लगवा दिया। उस दावे में वादकारियों आदि का कहना था कि यह जमीन उनकी है, जो चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गलत रूप से सरकारी बंजर में दर्ज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में राजस्व अभिलेखागार से 1940 के अभिलेख निकलवाए गए। यहां भी भूमाफिया मात खा गए। अभिलेख में यह जमीन किसी व्यक्ति के नाम नहीं निकली। बंजर में दर्ज है। ऐसे में इन लोगों के आगे की लड़ाई के रास्ते भी लगभग बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed