{"_id":"67742b93279ac7b72b024c84","slug":"illegal-occupation-of-land-firing-from-pistol-etah-news-c-163-1-eta1001-127689-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जमीन पर अवैध कब्जा, तमंचे से की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जमीन पर अवैध कब्जा, तमंचे से की फायरिंग
Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर में अवधेश निवासी गंगनपुर ने कृष्णपाल निवासी मिर्जापुर सई सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किया। विरोध पर जान लेने की नीयत से तमंचे से फायर किया।
अवधेश कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को कृष्णपाल अपने साथियों को लेकर गांव मिर्जापुर में स्थित हमारी जमीन पर कब्जा करने लगा। जानकारी मिलने पर जब हम वहां पहुंचे और विरोध किया तो गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटते हुए चोटिल कर दिया। इतने से भी इन लोगों का मन नहीं भरा तो तमंचा निकाल कर फायर करते हुए जान लेने का प्रयास किया।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग बचाने पहुंचे, तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।