फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If we do not cash Canara, SBI uproar

कैश नहीं मिलने पर केनरा, एसबीआई बैंक में हंगामा

Thu, 22 Dec 2016 12:30 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 22 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
If we do not cash Canara, SBI uproar
कैश नहीं मिलने पर केनरा, एसबीआई बैंक में हंगामा - फोटो : Amar Ujala
नकदी संकट से जूझ रहे लोग अब आक्रोशित होते जा रहे हैं। बुधवार को बैंक में कैश नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक में लाइन में लगने के दौरान धक्का मुक्की के चलते बुजुर्ग गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बैंक के बाहर सुबह से ही लोगों की कतार लगने लगी थी, लेकिन बैंक अधिकारियों ने समय पर नकदी का वितरण शुरू नहीं कराया। जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों के बैंक के चैनल को पकड़कर हिलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही लाइन सही से नहीं लगने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी निवेश कटियार ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। उन्होंने लाइन सही से लगवाकर नकदी का वितरण कराया। सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक में लाइन में धक्का मुक्की के दौरान बुजुर्ग गिरकर घायल हो गए। बैंक में आए लोगों ने वृद्ध को उठाया। बाद में परिवारीजन वृद्ध को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैश के लिए भटक रहे ग्रामीण
 कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कैश पाने के लिए लोग भटक रहे हैं। बैंक कैश नहीं होने के चलते लोगों को लौटा रहे हैं। बुधवार को बैंक में कैश नहीं होने का नोटिस देख लोग लौट गए। गांव नाजिरपुर के किसान वीरेश शर्मा ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे थे, बाद में पता चला कि बैंक में कैश नहीं है। रोज लौट रहे हैं।


शहर में बुधवार को एटीएम ने नकदी निकासी की, तो लोगों को राहत मिली। इस दौरान कचहरी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पांच सौ और केनरा बैंक के एटीएम दो हजार के नोट निकले। एटीएम के बाहर लोगों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed