फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If there is any problem in operating two thousand note in Etah then deposit electricity bill

UP News: दो हजार का नोट चलाने में आ रही दिक्कत तो जमा करें बिजली का बिल, व्यापारी लेने में कर रहे आनाकानी

Sun, 04 Jun 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

एटा में दो हजार का नोट चलाने में आ रही दिक्कत तो बिजली का बिल जमा कर दें। बाजार में व्यापारी लेने में आनाकानी जमा करें हैं। 

विज्ञापन
If there is any problem in operating two thousand note in Etah then deposit electricity bill
UP News: दो हजार का नोट चलाने में आ रही दिक्कत तो जमा करें बिजली का बिल - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दो हजार के नोट को लेकर शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर तक बैंक में जमा करने और बदलवाने का समय दिया गया है। नोट को लेकर बाजार में तमाम अफवाहें भी उड़ रही हैं। बाजार में तो कई लोग इस नोट को पांच से 10 प्रतिशत के बट्टे में में ले रहे हैं। अब विद्युत निगम ने बकाया बिल निकलवाने के लिए ऑफर दिया है। व्हाट्सप ग्रुपों पर मैसेज वायरल किया है कि गुलाबी नोट से बिजली बिल जमा कर दें।

विज्ञापन

अधिकारी वूसली को लेकर चला रहे अभियान

शहर में करीब 34000 निगम के उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं में से लगभग 24000 उपभोक्ता प्रतिमाह अपना बिल जमा करते हैं। वहीं दस हजार उपभोक्ता बिल प्रतिमाह जमा नहीं करते हैं। इन में से लगभग सात हजार के करीब ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर निगम का साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया है। अधिकारी वूसली को लेकर अभियान भी चला रहे हैं। इससे बिजली का बकाया जमा हो सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और

विज्ञापन
विज्ञापन

चलन में है दो हजार का नोट 

इसी को लेकर विद्युत निगम ने व्हाट्सप ग्रुपों पर एक मैसेज वायरल किया गया है। इसमें शहरी उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वह बकाया बिज जमा करें। अगर उनके पास दो हजार के नोट हैं तो निगम के बिल काउंटर पर बिल में वह जमा हो जाएंगे। शहरी अधिशाषी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया कि दो हजार का नोट चलन में है। बाजार में इसको लेकर आनाकानी की जा रही है। बिल काउंटर पर दो हजार के नोट बिना किसी रोक-टोक के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed