फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If there is an error in your browser, you can see

आज से खुलेंगे स्कूल, शर्त बढ़ा रही चिंता

Mon, 23 Aug 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
If there is an error in your browser, you can see
स्कूल में सफाई करता कर्मी - फोटो : KASGANJ
एटा। कक्षा 6 से 8 तक के सभी स्कूल 24 अगस्त से खोले जाएंगे। इसके लिए अभिभावकों से सहमतिपत्र भरवाए जा रहे हैं। सहमति पत्र में विभिन्न शर्तें हैं, जिसमें एक यह भी है कि कोरोना संक्रमण फैलने या बच्चे के बीमार होने पर विद्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। यह शर्त अभिभावकों की चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन

शासन ने कक्षा 6 से 8 तक सभी परिषदीय और प्राइवेट विद्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमतिपत्र जमा करने को कहा गया है। यह सहमतिपत्र स्कूल से ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसमें कई शर्तें शामिल की गई हैं। इसमें एक शर्त है कि कोरोना संक्रमण फैलने या बच्चे के बीमार होने पर विद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। हालांकि शर्त में यह भी कहा गया है कि विद्यालय में कोविड-19 गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed