{"_id":"577011564f1c1b2e5879a95e","slug":"ias-will-work-diligently","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत और लगन से बनेंगे आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत और लगन से बनेंगे आईएएस
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
मेहनत और लगन से बनेंगे आईएएस
- फोटो : अमर उजाला
सपने वही पूरे होते हैं, जो आपको सोने नहीं देते। पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की इसी सोच का जिक्र करते हुए मुख्य वक्ता नीलेश यादव और विशु राजा चौहान ने सेंटर फॉर एंबिशन के कार्यकम में छात्रों को सिविल सर्विस की तैयारी के लिए प्रेरित किया। विशु राजा चौहान सिविल परीक्षा में चयनित होने के बाद अमर उजाला एवं सेंटर फॉर एंबिशन कोचिंग के ‘प्रयास’ में स्टूडेंट्स से रूबरू होने एटा आए थे।
सेंट पाल्स स्कूल जूनियर विंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विशु राजा चौहान ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, किताबों का चयन जैसे अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि धैर्य, सेल्फ मोटीवेशन, निरंतरता और सकारात्मक सोच सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए घंटे नहीं लगन की जरूरत है। तनावमुक्त रहकर पढ़ने की आदत डालें। उन्हाेंने छात्रों के परीक्षा से जुड़े तमाम सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए भाषा बाधा नहीं बनती, केवल भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। विशेषज्ञ नीलेश यादव ने कहा कि किसी भी विषय की जानकारी होना बेहद जरूरी है और ये तभी संभव है जब उस विषय की गहनता से पढ़ाई की जाए। कार्यक्रम में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में पूछे गये सवालों का सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सेंटर फार एंबिशन के विमलेश कुमार, रोहित यादव, मधुर सक्सेना, मोनिका अग्रवाल, ऊषा यादव मौजूद रहे।
विशेषज्ञों ने दिए टिप्स
रोजाना हिंदी एवं अंग्र्रेजी समाचार पत्र के अलावा मैगजीन पढें।
लेखन की प्रक्टिस कर सटीक जवाब देने का प्रयास करें।
एक विषय पूरा होने के बाद ही दूसरा विषय पढ़ना शुरू करें।