{"_id":"66e5ed48184221c7ef081cba","slug":"i-will-threaten-the-tobacco-businessman-kill-him-and-throw-his-body-in-the-bushes-etah-news-c-163-1-eta1001-122817-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तंबाकू कारोबारी को धमकी, हत्या कर शव झाड़ियों में फिकवा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तंबाकू कारोबारी को धमकी, हत्या कर शव झाड़ियों में फिकवा दूंगा
Sun, 15 Sep 2024 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज में दयानंद गुप्ता निवासी मोहल्ला सुदर्शनदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि प्रदीप पटेल निवासी जय विजय सोसायटी रोड ऊझा मेहसाणा गुजरात ने माल मंगा लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मांगने पर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेकवाने की धमकी दी है।
तंबाकू व्यापारी ने बताया कि अलीगंज में सराय अगहत रोड पर कन्हैया टोबैको कंपनी के नाम से उनकी फर्म है। वह कच्ची तंबाकू की खरीद-फरोख्त करते हैं। गुजरात प्रांत के जिला मेहसाणा थाना व कस्बा ऊझा के मोहल्ला जय-विजय सोसायटी निवासी प्रदीप पटेल ने अपनी फर्म शिवम टोबैको कंपनी के नाम पर 400 बोरा में लगभग 200 क्विंटल तंबाकू मंगाई। जिसे हमने कायमगंज की जय हनुमान ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से 13 मार्च को बताए गए पते पर गुजरात भेज दिया।
दयानंद ने बताया कि भेजे गए माल की कीमत जीएसटी सहित 3.58 लाख रुपये है। माल पहुंचाने के बाद जब प्रदीप पटेल से भुगतान के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। अंतिम बार जब हमने 28 मई 2024 फोन के माध्यम से संपर्क किया तो उसने भुगतान करने से साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर यहां आए तो जान से मारकर शव झाड़ियों में फिंकवा दूंगा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।