फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Huzoor-e-Pakistan Muslim Sunnton to execute: Mufti Rahman

हुजूर-ए-पाक की सुन्नतों पर अमल करे मुस्लिम: मुफ्ती रहमान

Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Huzoor-e-Pakistan Muslim Sunnton to execute: Mufti Rahman
नेकी के रास्ते पर चलने होती है बरक्कत - फोटो : अमर उजाला
 मोहल्ला काजी में जलसा सीरत-उन-नबी का आयोजन किया गया। इिसमें उलमा ने तकरीर कर इस्लाम की तालीम पर रोशनी डाली। लोगों से कहा कि अगर नबी-ए-करीम की सुन्नतों पर अमल करोगे, तो कभी परेशान नहीं होगे।
विज्ञापन


जलसे का आगाज नात-ए-पाक से हुआ। मुफ्ती अब्दुल रहमान मुरादाबादी ने लोगों को हुजूर-ए-पाक की जिंदगी से जुड़ी बातों को बया किया। उन्होंने कहा कि नमाज हर मुसलमान पर फर्ज है। नमाज किसी भी कीमत पर माफ नहीं है, क्योंकि यह नबी-ए-पाक की आंखों की ठंडक है। कन्नौज से तशरीफ लाए मौलाना तारिक जमील ने फरमाया कि मुसलमान को हलाल की कमाई खानी चाहिए, उसी से बरकत होती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे दूसरों को दिक्कत हो। हर मुसलमान गरीबों की मदद करें। मुफ्ती मुजीबुर्रहमान, मौलाना इनाम अहमद ने भी हुजूर-ए-नबी-ए-करीम की जिंदगी पर रोशनी डाली। इस दौरान अकरम कुरैशी, शाहिद, जलीस अहमद, हाजी साबिर अली, हाफिज कमरुज्जमा, यामीन कुरैशी, हाजी हबीबुल्ला, मोहम्मद फारुक कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed