{"_id":"64972a3f96b0dd86b509b299","slug":"husband-locked-in-the-room-and-raped-an-unknown-person-etah-news-c-163-1-sagr1017-1318-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पति ने कमरे में बंद कर अंजान व्यक्ति से कराया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पति ने कमरे में बंद कर अंजान व्यक्ति से कराया दुष्कर्म
Sat, 24 Jun 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव में महिला को कमरे में बंद कर पति ने अंजान व्यक्ति से दुष्कर्म कराया। जबकि इससे पहले खुद भी कुकर्म किया। महिला ने पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ 3 मई 2022 को शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 11 जून 2023 की रात एक व्यक्ति को पति अपने साथ लेकर आया, जिसे दोस्त बता रहा था। आरोप है कि पहले खुद कुकर्म किया और बाद में मुझे कमरे में बंद करके अंजान व्यक्ति से दुष्कर्म कराया। इसका विरोध किया तो पति ने पिटाई की, इसकी वजह से वह बेहोश हो गई। मुझे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दी जाएगी।
इसके बाद मायके वालों को फोन किया। तब ससुराल से शुक्रवार को थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटा
एटा। थाना व कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला शेखान निवासी किशवर ने अपने पति राहिद सहित 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।