फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband had relations with another woman, wife committed suicide

Etah News: पति रखता था दूसरी महिला से संबंध, पत्नी ने लगाया फंदा

Sun, 21 Apr 2024 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Husband had relations with another woman, wife committed suicide
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव डांडा में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। जिसके बाद पति व अन्य ससुरालीजन उसका अंतिम संस्कार कर रह थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के अधजले शव को चिता से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति व अन्य सभी ससुराल वाले फरार हो गए। बताया गया है कि पति के संबंध दूसरी महिला से होने की वजह से पत्नी ने जान दी है।
विज्ञापन



रिजोर थाना क्षेत्र के गांव नगला डांडा निवासी ओमवीर ने 10 वर्ष पूर्व पीलीभीत क्षेत्र की रहने वाली रीना से प्रेम विवाह किया था। इनकी 8 वर्ष की पुत्री है। पोस्टमार्टम गृह पर गांव के चौकीदार, बदन सिंह आदि ने बताया कि ओमवीर के किसी अन्य महिला से भी संबंध हैं। इस बात का पता उसकी पत्नी को चल गया। जिसके बाद आए दिन इन दोनों के मध्य कहासुनी होने लगी थी। जानकारी मिली कि ओमवीर दूसरी महिला के साथ एटा शहर में कहीं किराए पर कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार को देर शाम इसी बात को लेकर पति-पत्नी के मध्य काफी विवाद भी हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद सभी लोगों के घर से बाहर जाते ही रीना ने फंदा लगाकर जान दे दी। बाद में पति व अन्य परिजन ने रीना का दाह संस्कार शुरू कर दिया। तभी किसी ने डायल 112 व थाना रिजोर में सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया। सीओ सकीट संजय कुमार ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत जल चुके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति सहित सभी ससुरालीजन मौके से भाग गए। उनको ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका पीलीभीत क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके मायके का पता लगाया जा रहा है। जिससे कि वहां सूचना पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed