{"_id":"66f39a93b9d3b9382a0fe168","slug":"husband-beat-his-wife-and-made-her-bald-in-etah-for-not-give-him-money-to-drink-alcohol-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शराब पीने को नहीं दिए पैसे तो पहले पत्नी को पीटा, फिर सोते समय किया ऐसा काम; चेहरा देखते ही चीख उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शराब पीने को नहीं दिए पैसे तो पहले पत्नी को पीटा, फिर सोते समय किया ऐसा काम; चेहरा देखते ही चीख उठी
Wed, 25 Sep 2024 10:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:37 AM IST
सार
एटा में पत्नी ने पति को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने पहले पत्नी को पीटा। फिर सोते समय उसे गंजा कर दिया।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में पत्नी ने पति को शराब के लिए रुपये नहीं दिए। गुस्साए पति ने उसको बुरी तरह से पीटा। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो सोते समय महिला के सिर के बाल काटकर गंजा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हरसारी की है। गांव निवासी गुड़िया उर्फ नूरी ने बताया कि उसका पति साबिर शराब पीने का आदी है। शराब पीने से मना करने पर आए दिन गाली-गलौज करते हुए पीटता है। सोमवार की शाम को साबिर ने शराब के लिए रुपये मांगे तो महिला ने मना कर दिया। इसके बाद घर से चला गया और रात में लौटा।
विज्ञापन
तब तक महिला सो चुकी थी, सोते समय ही उसने महिला के सिर के बाल काटना शुरु कर दिए। जब तक वह कुछ समझ पाती साबिर ने उसको गंजा कर दिया। महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके में फोन के माध्यम से दी। वह लोग आए और महिला को अपने साथ लेकर चले गए।
महिला के भाई मतीन निवासी नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी पति को पकड़ लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। महिला की ओर से अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखेंः-
यह भी देखेंः-