{"_id":"614dc8ca8ebc3efad92e359b","slug":"hurt-by-online-fraud-young-man-hanged-himself-etah-news-agr5088464162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
एटा। ऑनलाइन ठगी से आहत युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने ठगी होने का मुकदमा करीब दो माह पहले दर्ज कराया था। ठगी होने के बाद से वह तनाव में रह रहा था। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव व कस्बा बसुंधरा निवासी हरीकिशन (28) पुत्र अंतराम ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने खुद को सैनिक बताकर फेसबुक पर अपना ट्रैक्टर बेचने के लिए पोस्ट डाली थी। इसका सौदा एक लाख 98 हजार रुपये में तय हो गया। इसके बाद कई बार में 93 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। तय समय पर ट्रैक्टर नहीं भेजा, तब रकम वापस मांगी। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज कर धमकियां देने लगा। तब थाना अवागढ़ में तहरीर दी। करीब दो महीने पहले कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया।
आरोप है ठगी का शिकार होने के बाद से ही तनाव में रहने लगा। मोटी रकम गंवाने के बाद डिप्रेशन में आकर कमरे की छत में लगे कुंदे में धोती का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि परिजनों ने ऑनलाइन ठगी से आहत होकर आत्महत्या करने के आरोप लगाए हैं। पूर्व में दर्ज ठगी के मुकदमे की जांच साइबर सेल कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।