{"_id":"67c9d3dd6f1fc5231d0f8a9e","slug":"hurt-by-molestation-a-10th-class-student-committed-suicide-by-hanging-herself-etah-news-c-163-1-eta1001-130599-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छेड़छाड़ से आहत 10वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छेड़छाड़ से आहत 10वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 06 Mar 2025 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मां ग्राम पंचायत प्रधान हैं। परिजन ने बताया कि 22 फरवरी को एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन घटना से आहत छात्रा ने फंदा लगा लिया।छात्रा के चाचा ने बताया कि 22 फरवरी को घर के अधिकांश लोग एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उसी दिन देर शाम नगला कछियाना निवासी राहुल घर पर आया और 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। चीख-पुकार सुनकर उसके बाबा पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अन्य परिजन भी घर पर पहुंच गए। अगले दिन राहुल के खिलाफ चाचा ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया कि भतीजी वर्तमान में 10वीं कक्षा में थी और उसकी परीक्षा भी चल रही थी। बुधवार को न्यायालय में छात्रा के बयान हुए थे। अदालत से आने के बाद शाम को वह घर की दूसरी मंजिल पर गई और बरामदे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद छोटी बहन वहां पहुंची तो छात्रा को फंदे पर लटकता देखकर उसकी चीख निकल गई। परिजन पहुंचे और किशोरी को उतारकर एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट में फंदा लगने से ही मौत होना बताया गया है।
वर्जन
मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी सीओ सिटी