{"_id":"6682bbaf6f480b0fb306a6e6","slug":"humidity-increased-after-rain-in-etah-number-of-patients-suffering-from-fever-and-stomach-problems-increased-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: बारिश के बाद बढ़ी उमस, बुखार व पेट की समस्या के मरीज भी बढ़े; मेडिकल कॉलेज पहुंचे करीब डेढ़ हजार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बारिश के बाद बढ़ी उमस, बुखार व पेट की समस्या के मरीज भी बढ़े; मेडिकल कॉलेज पहुंचे करीब डेढ़ हजार मरीज
Mon, 01 Jul 2024 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2024 09:34 PM IST
सार
बारिश के बाद बढ़ी उमस के साथ बुखार व पेट की समस्या के मरीज भी बढ़ गए हैं। एटा मेडिकल कॉलेज में करीब डेढ़ हजार मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बारिश से उमस होने लगी है। ऐसे में लोग गर्मी के कारण परेशान है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए जा पहुंचे। इस दौरान ओपीडी में 1453 मरीजों के पर्चे बने। इसमें बुखार के साथ पेट की समस्या के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए ओपीडी की सेवाएं शुरू हो जाती है। मरीज 8 बजे ही पहुंचकर पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लाइन लगा लेते हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक सोमवार को मेडिकल कॉलेज में 1453 मरीजों के पर्चा बने। मरीजों की सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही। यहां 360 मरीजों का उपचार किया गया। यहां चिकित्सक शैलेष कुमार सहित डॉ. इमान मरीजों को देख रहे थे। बताया बुखार के अलावा पेट की समस्या के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन
80 से 90 मरीज बुखार के रहे। 70 से 75 पेट की समस्या के रहे। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज रहे। जबकि नेत्र विभाग में 210 मरीज उपचार को पहुंचे। त्वचा रोग विभाग में 350 मरीजों की संख्या रही। चिकित्सक प्रीती ने बताया बारिश के बाद से संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। दाद, खाज, खुजली की समस्या के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन