{"_id":"65cf4acdc84ebef2bb0518dc","slug":"how-will-water-reach-every-house-through-thin-pipeline-etah-news-c-163-1-eta1001-112745-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पतली पाइप लाइन से कैसे पहुंचेगा हर घर तक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पतली पाइप लाइन से कैसे पहुंचेगा हर घर तक पानी
Fri, 16 Feb 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 Feb 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। जल जीवन मिशन के तहत हर ग्राम पंचायत में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके कनेक्शन के लिए प्लास्टिक के पतले से पाइप का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पाइप लाइन चंद दिनों में ही खराब हो जाएगी।
जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल परियोजना का काम चल रहा है। हर ग्राम पंचायत में पानी का ओवरहैड टैंक बनाया जा रहा है। जहां से पानी की आपूर्ति पूरी ग्राम पंचायत में की जाएगी। इसके लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। मुख्य लाइन में जहां 2 इंच के काले प्लास्टिक पाइप का प्रयोग किया जा रहा है। जबकि घरों के लिए पानी की आपूर्ति को लगाया जा रहा पाइप काफी पतला है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिले में जिस प्रकार से जल जीवन मिशन के तहत काम किया जा रहा है। उसमें लापरवाही बरती जा रही है। प्लास्टिक के पाइप डाले जा रहे हैं जो कि कुछ समय बाद ही खराब हो जाएंगे। वहीं घरों में डाले जा रहे पतले पाइप पर अगर किसी जानवर का पैर पड़ जाएगा तो वह खराब हो जाएगा। इसको देखते हुए ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत गांव के हर घर तक पानी पहुंचेगा तो पाइप लाइन जल्दी खराब होने के कारण बीच में ही रुक जाएगा।
विज्ञापन
शीतलपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि घर के अंदर पानी की जो पाइप लाइन पहुंचाई जा रही है, वो बहुत पतली है। जिसको देखते हुए इसके ज्यादा समय तक चलने की उम्मीद नहीं है। वहीं ग्राम पंचायत सैंथरी निवासी राहुल कुमार का कहना है कि बहुत ही पतली पाइप लाइन डाली जा रही है। अगर उस पर किसी गाय भैंस या अन्य जानवर का पैर पड़ गया तो खराब हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जल जीवन मिशन के तहत जिले में हर घर नल से जल परियोजना के तहत जो पाइप लाइन डाली जा रही है, वो काफी मजबूत है। अच्छी कंपनी का पाइप डाला जा रहा है। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं होगी। -विश्वजीत सिंह, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण