फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   How will smart classes run without electricity

Etah News: बिना बिजली कैसे चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

Sat, 11 Mar 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
How will smart classes run without electricity
एटा। परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराने की व्यवस्था की जा रही है। पीएमश्री योजना में भी स्कूलों का चयन हुआ है, लेकिन जिले में 69 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं जिनमें अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हैं।
विज्ञापन



परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए शासन से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले के 69 विद्यालयों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में इन स्कूलों को किस प्रकार से स्मार्ट बनाया जा सकता है। स्कूलों में प्रधानमंत्री के मन की बात, बालिका सुरक्षा आदि से संबंधित ऑनलाइन कार्यक्रमों का प्रसारण भी नहीं हो पा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षाधिकारी कई बार कनेक्शन के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इन विद्यालयों में कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। ग्रीष्म काल में बिजली आपूर्ति न हो पाने के कारण छात्र छात्राओं और शिक्षकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




कनेक्शन के लिए किया जा चुका है आवेदन
स्कूलों में विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन छह माह पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा स्कूलों में कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। जबकि जिले में 1691 परिषदीय स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। वहां कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है। इस बार बजट में भी स्कूलों में कनेक्शन देने के लिए धनराशि जारी की गई है। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed