फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   How long will put lives electric department's negligence

कब तक जान लेती रहेगी बिजली विभाग की लापरवाही

Mon, 26 Dec 2016 12:31 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 26 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
How long will put lives electric department's negligence
कब तक जान लेती रहेगी ब‌िजली व‌िभाग की लापरवाही - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
जनपद में बिजली की सप्लाई के लिए विभाग द्वारा बिछाई गई हाईटेंशन लाइन काफी असुरक्षित हैं। लोड बढ़ने के साथ ही तार टूटकर गिर पड़ते हैं। जिनसे अक्सर हादसे होते रहते हैं। विभाग इन लाइनों को बदलने में मात्रा खानापूर्ति ही करता है।
बिजली विभाग ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई पहुंचाने के लिए 75 हजार  किमी क्षेत्रफल से अधिक में हाईटेंशन लाइन का जाल बिछा रखा है। यह लाइनें खेतों के ऊपर, तंग गलियों, मुंख्य बाजारों, चौराहों आदि के ऊपर से होकर गुजर रही हैं। इन लाइनों पर काफी लोड रहता है। जिससे अक्सर तार टूटकर गिर पड़ते हैं। तारों को बदलने के लिए विभाग को शासन से पर्याप्त बजट तक नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


एक साल में विभाग मात्र 10 किमी लाइन को ही बदलता है। जबकि प्रत्येक वर्ष इससे कहीं अधिक लाइनें जर्जर हो जाती हैं। इन लाइनों के नीचे सुरक्षा के इंतजाम तक विभाग ने नहीं कर रखे। जिससे तार टूटने पर सीधे नीचे जमीन पर, घरों की छतों, या खेत आदि में आकर गिरते हैं, जो हादसे का कारण बनते हैं। अब तक काफी संख्या में हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में सोरों के दतलाना में तार टूटने से 4 पशुओं की मौत हो गई
मार्च में पटियाली के पुसारी गांव में तार टूटने से एक बालक की मौत हो गई, एक झुलस गया
अप्रैल में दुर्गा कॉलोनी में घर पर तार टूटकर गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई
मई में अशोक नगर तिराहे पर टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई, एक दुकान पर रखे बोरों के ढेर में आग लग गई


मई में सोरों के कादर बाड़ी में तार टूटकर गिरने से 8 भेंसों की मौत, एक झुलसी
जून में ग्राम मामों में किशोर झुलसा, भैँस की मौत
जुलाई में सोरों के प्रहलादपुर में पढऱा की मौत
अगस्त में पटियाली के कुतुकपुर में तार टूटकर गिरने से  महिला की मौत्र,तीन झुलसे


बिजली विभाग के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
कासगंज। ग्राम सनोडी खास के कायमपुर में हुए हादसे के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सिकंदरुपर वैश्य थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर में विभाग के किसी अधिकारी या कर्मी को नामजद नहीं किया गया है। अज्ञात में मामला दर्ज हुआ है।



मामले की होगी जांच
कासगंज। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सत्यदेव सिंह ने बताया कि गांव में अभी नई लाइन बिछाई गई है। निदेशालय से लाइन की जांच के बाद एनओसी मिलने पर ही बिजली की सप्लाई दी जाती है। एनओसी न मिल पाने से बिजली की सप्लाई शुरू नहीं की गई। गांव में बिजली की सप्लाई किस तरह से पहुंची इसकी पूरी जांच होगी। यदि विभाग के किसी कर्मी का हाथ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच की जिम्मेदारी एसडीओ तृतीय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed