फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   House to house sewer connection started, will get relief from water logging

घर-घर सीवर कनेक्शन शुरू, जलभराव से मिलेगी निजात

Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
House to house sewer connection started, will get relief from water logging
शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में घरों की नालियों को सीवर लाइन से जोड़ते कर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में अमृत योजना के तहत सीवर प्रोजेक्ट का काम किया गया है। अब इसको अंतिम रूप देते हुए सीवर लाइन के चैंबर से घर-घर कनेक्शन देना शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद लोगों को गली-मोहल्लों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जल निगम की ओर से जीटी रोड स्थित नेहरू नगर से घर-घर कनेक्शन देने की शुरुआत की गई है। अभी तक करीब दो सौ घरों में कनेक्शन दे दिए गए हैं। कनेक्शन देने के बाद मोहल्लों में बनी नालियां अब सिर्फ बरसात के पानी के बहाव के लिए ही रह जाएंगी। घरों से निकलने वाला शौचालय, रसोई, स्नानगृह आदि का पानी सीवर लाइन में जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पहले फेज में दिए जाएंगे इन मोहल्लों में कनेक्शन
सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि सीवर लाइन में घर-घर कनेक्शन देने के लिए पहले फेज के तहत काम किया जा रहा है। इसके तहत नेहरू नगर, कटरा मोहल्ला, पीपल अड्डा, किदवई नगर, रेवाड़ी मोहल्ला, जगन्नाथपुरी आदि मोहल्लों में कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां चोक होने की समस्या भी होगी दूर
घरों से निकलने वाला अधिकांश पानी सीवर लाइन में जाने से गली-सड़क किनारे नालियां चोक होने की समस्या भी दूर होगी। अभी पानी के साथ मलबे के चलते नालियां चोक हो जाती हैं और गंदगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed