{"_id":"66eeefb5526a72e4ff0867e3","slug":"house-collapsed-due-to-rain-and-crop-was-destroyed-due-to-waterlogging-in-field-in-etah-farmer-died-of-shock-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बारिश में गिर गया मकान... खेत में पानी भरने से बर्बाद हो गई फसल, सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बारिश में गिर गया मकान... खेत में पानी भरने से बर्बाद हो गई फसल, सदमे से किसान की मौत
Sun, 22 Sep 2024 12:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:29 AM IST
सार
बारिश में मकान गिर गया। अब खेत में पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई। सदमे से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद घर पर एकत्र लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बरसात में युवक का घर गिर गया। अब खेत में पानी भर गया। मिर्च, धान और बाजरा की फसल को नुकसान हुआ। शनिवार को खेत पर ही बलवीर की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि सदमे से उनकी जान गई है।
विज्ञापन
मामला जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव गहला का है। गांव निवासी रोहित ने बताया कि 18 सितंबर को हुई बरसात में मकान गिर गया था। इससे पिता बलवीर सिंह (70) काफी परेशान चल रहे थे। शनिवार को वह खेत पर फसल देखने गए। मुझे आसपास के किसानों ने बताया कि वहां पानी भरा देखकर पिता घबरा गए।
विज्ञापन
मिर्च, धान व अन्य फसलों में नुकसान को देख जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। जानकारी मिलने पर हम लोग खेत पर भागते हुए पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बेटे ने बताया कि मकान गिरने पर भी अधिकारी आए थे। तब प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान देने की बात कही थी। परिजन ने किसान के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले किसान का घर बरसात में गिरा था। उसका सर्वे हो चुका है। परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। फसलों में हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम न होने की वजह से मौत की ठीक वजह सामने नहीं आ सकी है। - विपिन कुमार मोरल, एसडीएम जलेसर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन