फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hospital running without a doctor, notice served

Etah News: बिना चिकित्सक के चल रहा अस्पताल, थमाया नोटिस

Wed, 25 Feb 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hospital running without a doctor, notice served
रानी अवंतीबाई नगर में अनंत हॉस्पीटल एंड नर्सिंग होम का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्
एटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के रानी अवंतीबाई नगर में एक अस्पताल संचालक को नोटिस थमाया है। अस्पताल बिना चिकित्सक के संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशन पर शिकायत के आधार पर रानी अवंतीबाई नगर स्थित अनंत हॉस्पीटल एंड नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। वहीं कोई भी वार्ड वॉय भी मौजूद नहीं मिला। मौके पर तीन मरीज भर्ती मिले।

वहीं एक महिला का ऑपरेशन से प्रसव किया गया था। लेकिन उसकी देखभाल के लिए कोई वार्ड वॉय मौजूद नहीं था। इस पर एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन ने अस्पताल संचालक कृपा शंकर दुबे को नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed