{"_id":"1a03ce9239d32163c2f9b20f73c47009","slug":"holi-started-bashes-began-flying-colors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ होली का हुड़दंग, उड़ने लगे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ होली का हुड़दंग, उड़ने लगे रंग
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों के पर्व होली का उत्साह लोगों में देखते ही बन रहा है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह सजी रंग-पिचकारियाें की दुकानों पर लोग नजर आ रहे हैं। भीड़ के चलते बुधवार को दिनभर शहर जाम की चपेट में रहा। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी हुई, वहीं गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों में भी भीड़ देखी जा रही है। जगह-जगह रखीं होली को लोग बढ़ाने में जुटे हैं। वहीं चिप्स-पापड़ों की भी खरीदारी हो रही है।
होली से एक दिन पहले बुधवार को होली का हुड़दंग शुरू हो गया। शहर में जगह-जगह लोग होली खेलते नजर आए। युवाओं ने एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। सरकारी कार्यालयों से लेकर बैंकों में भी होली खेली। होली पर छुट्टी होने के चलते बैंकों में भी दिनभर लोगों की भीड़ नजर आई। एटीएम खाली न हो जाएं, इसलिए लोग पैसा निकालते नजर आए। गुरुवार को पूर्णिमा के मौके पर होने वाली पूजा आदि के लिए लोग सामग्री आदि खरीदते दिखे। साथ ही अन्य चीजों की भी खरीदारी हो रही है। ग्राहकों की भीड़भाड़ देखकर व्यापारी भी खुश हैं। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी बाजारों में जमकर खरीदारी की।
बस अड्डों पर दिखा सवारियों का रैला
पर्व को लेकर रोडवेज बस स्टैंड व प्राइवेट बस अड्डों पर भी खासी सवारियां देखी गईं। पर्व पर छुट्टियां लेकर दिल्ली आदि बड़े शहरों से आए लोगों के चलते लोकल की सवारियां भी फुल दिखीं। यहां काम कर रहे लोगों ने अपने घरों की ओर रुख किया। इसके चलते रोडवेज बस से लेकर डग्गामार वाहन भी सवारियों से फुल दिखे।
विज्ञापन
पटाखों की तरह के रंग कर रहे आकर्षित
शहर में सजी पिचकारियों व रंगों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में आई चाइनीज पिचकारियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। इस बार आए दिवाली के पटाखों की तरह होली के रंग भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
स्कूलों में भी खेली गई होली
पीपल अड्डा स्थित गंगा अकादमी में बुधवार को होली कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रबंधक कपिल देव उपाध्याय, प्रधानाचार्य पूनम उपाध्याय आदि मौजूद थीं। दूसरी ओर आगरा रोड स्थित वंस वैली पब्लिक स्कूल संजय नगर में भी बच्चों ने जमकर होली खेली।
अधिवक्ताओं ने लगाए ठुमके
बुधवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सभागार में जमकर रंग-गुलाब उड़े। वहीं कलाकारों द्वारा पेश किए होली के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जमकर होली खेली। अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों ने आपस में जमकर रंग-गुलाल लगाया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश केके शर्मा, बार अध्यक्ष राकेश कुमार कंज, सुनील यादव, राकेश यादव, सतेंद्र सिंह, विनीत मिश्रा, अनिल कुलश्रेष्ठ आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।