{"_id":"5e5fe9f38ebc3eeb1d5e18c8","slug":"holi-ke-rang-etah-news-agr432513821","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी की पिचकारी से खेलेंगे राधा-श्याम संग होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी की पिचकारी से खेलेंगे राधा-श्याम संग होली
विज्ञापन
एक सराफ की दुकान से चांदी की पिचकारी खरीदती महिला और युवती।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ब्रज में होली की बहार छाई है तो एटा भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी लोग ठाकुरजी संग होली खेलने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार बाजार में चांदी की पिचकारी, बाल्टी, डिब्बी आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
पहली बार सराफा मार्केट में लोग इनकी खरीदारी को उमड़ रहे हैं। समय के साथ त्योहारों का स्वरूप भी बदला है। अब लोग सड़क के बजाए घर में ठाकुरजी सहित परिजनों संग होली खेलने को महत्व देर रहे हैं। महिलाएं राधा-कृष्ण के साथ होली खेलने के लिए विशेष तैयारियों में जुटी हैं। बाजार में चांदी की पिचकारी, रंग भरने के लिए चांदी की बाल्टी, गुलाल रखने लिए चांदी की डिबिया और भांग-ठंडाई के लिए स्पेशल जाम ग्लास आदि बिकने के लिए सराफा बाजार में सज गए हैं। वहीं इन्हें खरीदने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। सराफ आनंद कुमार चौहान ने बताया कि चांदी के आइटम की ग्राहकों में विशेष डिमांड दिख रही है।
यह हैं रेट
चांदी की पिचकारी करीब 85 ग्राम की है, जिसकी कीमत बाजार में पांच हजार रुपये है, वहीं ठंडाई के लिए जाम गिलास छह हजार रुपये, रंग गुलाल की डिब्बी पांच सौ से एक हजार रुपये, लड्डू, गुजिया रखने के लिए चांदी का कनस्तर 3500 रुपये तक बाजार में मौजूद है। पिचकारी अलग-अलग वजन और साइज में अलग-अलग रेटों में भी मौजूद है।
विज्ञापन
होली पर बाजार में बिक्री बढ़ी
निधौलीकलां। होली समीप आते ही बाजार में दुकानों पर बिक्री बढ़ने लगी हैं। किराना की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गयी है तो रंगों की दुकानों सजने लगी हैं। पिचकारियां भी बच्चों को खूब भा रही हैं। वहीं महिलाएं घर पर व्यंजनों की तैयारियां कर रही हैं। छात्रों के चेहरों और हाथों पर होली के रंग दिखाई पड़ रहे हैं।