फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holi Festival Cultural Presentation

होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Holi Festival Cultural Presentation
होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
 पुरुषार्थी सहकारी आवासीय समिति इंद्रपुरी में शुक्रवार रात आयोजित होली मिलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। बुजुर्ग नागरिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


भारत विकास परिषद का होली मिलन शनिवार को बालाजी विवाह स्थल में हुआ। महिलाओं ने प्रस्तुतियों के जरिए मातृशक्ति का परिचय दिया। इंदिरापुरी में आयोजित होली मिलन समारोह मे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कालोनी की वरिष्ठतम पद्मा साहनी, जगदीश प्रसाद जैन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन सुरेश चंद्र जैन ने किया। उपस्थित लोगों में समिति के अध्यक्ष गिरीश साहनी, सचिव अरुण प्रताप सिंह, सह सचिव आशीष कोहली, राजीव कैलानी मौजूद रहे। महिला प्रमुख रूबी बंसल, संयोजिका प्रेमलता वर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान पूनम अग्रवाल मौजूद रहे। तो वहीं रेवाड़ी मोहल्ला में कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें समाज के लोगों से कुरीतियां त्यागने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि समाज को यदि विकास की राह पर ले जाना है तो समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा। देशराज कुशवाह ने समाज को शिक्षित होने पर जोर दिया। सपा नेत्री शशि प्रभा शाक्य, प्रमोद गुप्ता, डेविड वर्मा, सुरेंद्र सिंह शाक्य, रामलाल कुशवाह, शेर सिंह शाक्य, अमर कुशवाह मौजूद थे। गौरव सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह में गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर एसके सिंह, सत्यदेव सिंह, नरेंद्र, उदयभान सिंह, एमपी शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

 
होली मिलन से फूंका चुनाव का बिगुल
अलीगंज। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल राठौर के होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद डा. दीपक शाक्य ने कहा कि होली का त्योहार गिले शिकवे मिटाने के लिए मनाया जाता है। पूर्व विधायक उदयवीर राठौर ने कहा कि होली मिलन समारोह से भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। पूर्व चेयरमैन महावीर राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि 2017 में चुनाव के बाद यूपी में भाजपा की सरकार होगी। कार्यक्रम संयोजक सत्यपाल राठौर थे। संचालन गोपाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकलांग समिति का होली मिलन 29 को
एटा। आदर्श विकलांग उत्थान समिति का होली मिलन समारोह 29 मार्च को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आयोजित होगा।  

गोस्वामी समाज का आयोजन आज
एटा। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज का होली मिलन समारोह रविवार को जीटी रोड स्थित दुर्गा गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा।  

चित्रगुप्त समिति का होली मिलन आज
एटा। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति का होली मिलन समारोह रविवार को बल्देव सहाय गली में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed