{"_id":"684824fb2951dafb7009ab4f","slug":"hit-a-womans-cart-entered-her-house-and-beat-her-when-she-protested-etah-news-c-163-1-eta1001-134717-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला के ठेले में टक्कर मारी, विरोध पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला के ठेले में टक्कर मारी, विरोध पर घर में घुसकर पीटा
Tue, 10 Jun 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन में कस्बा के होली मोहल्ला निवासी सत्यवती ने मोहल्ले के ही गोपाल सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 7 जून को वह सोंहार तिराहे पर फल का ठेला लगाए हुए थी, तभी गोपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर टेंपो से टक्कर मारकर पलट दिया। विरोध करने पर घर में घुसकर पीटते हुए पति का पैर तोड़ दिया और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
सत्यवती ने पुलिस को बताया कि 7 जून को वह हर रोज की तरह जीटी रोड स्थित सोंहार तिराहे के पास फल का ठेला लगाकर खड़ी हुई थी। उसी समय मोहल्ले के ही गोपाल, राघवेंद्र व राम खिलाड़ी ऑटो लेकर आए और फल के ठेले में टक्कर मार दी। इसके कारण ठेला पलट गया और फल बिखर गए। विरोध करने पर तीनों आरोपी गालियां देकर वहीं पीटने लगे। इतने से भी मन नहीं भरा तो जब वह घर पहुंच गई तो आरोपी घुसकर आए और पीटना शुरू कर दिया।
आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे और चाकू था। शोर सुनकर पति ग्यादीन बचाने पहुंचे, तो उनके पैर को लाठी मारकर तोड़ दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल पति-पत्नी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।