फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   hindu is not, ovisi terriost;m.p. sakshi maharaj

हिंदू-भगवा आतंकवाद नहीं,ओवैसी बंधु आतंकी- साक्षी

Sun, 02 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो एटा, अमर उजाला
ब्यूरो एटा, अमर उजाला Updated Sun, 02 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
hindu is not, ovisi terriost;m.p. sakshi maharaj
उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को फिर विवादित बयान दिया और इसमें असदउद्दीन व अकबरुद्दीन ओवैसी को आतंकवादी बताया। उन्होंने त्रिपुरा के राज्यपाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जिन लोगों ने याकूब मेनन की फांसी का विरोध किया, उन सभी की बैक ग्राउंड की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


साक्षी महाराज यहां शिकोहाबाद रोड स्थित अपने आश्रम पर पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। ओवैसी के बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपियों को फांसी दिए जाने के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद के आरोप पर बोलते हुए कहा कि हिंदू और भगवा कभी आतंकवाद हो ही नहीं सकता। हिंदुस्तान और विश्व में आतंकवाद किसकी देन है यह सभी लोग जानते हैं।
विज्ञापन



साक्षी महाराज ने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि हर मुसलमान आतंकवादी है पर यह जरूर कहता हूं कि हर आतंकवादी केवल और केवल मुसलिम निकल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गृह मंत्रालय और अमेरिका ने जो 40-50 आतंकवादियों की रिपोर्ट दी है उसमें एक भी हिंदू आतंकवादी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ना कांग्रेस की गलत सोच है। उन्होंने अभिनेता सलमान खान को याकूब की फांसी का विरोध करने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सलमान को भारतीय न्यायालय से जमानत मिल गई तो उन्होंने उसका सम्मान किया, लड्डू बांटे। उनकी मां ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। तो फिर वही न्यायालय जब याकूब को फांसी सुनाती है तो वे इसका विरोध क्यों करते हैं। उन्होंने मांग की कि आतंकवादियों के लिए यदि फांसी से भी बड़ी कोई सजा है तो उसका भी प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed