फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health officials saw arrangements for PICU

पीआईसीयू ने लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं : फोटो

Sat, 05 Jun 2021 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Health officials saw arrangements for PICU
पीआईसीयू वार्ड के लिए व्यवस्थाएं देखते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) के लिए शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके जैन, सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी व मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला अस्पताल में निरीक्षण किया। सीएमओ ने ऑक्सीजन सप्लाई आदि की व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वार्ड के लिए व्यवस्थाओं को देखने के दौरान सीएमओ ने बताया कि यहां 38 बेड का वार्ड बनाया जाएगा। इसमें बच्चों को इलाज की बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बर्न वार्ड सहित कोविड टीकाकरण आदि की व्यवस्थाओं को भी देखा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि पीआईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन आदि को दुरुस्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना टीकाकरण बूथ को ब्लड बैंक में बनाया जाएगा। जिस स्थान पर अभी टीकाकरण का कार्य चल रहा है, उसे 16 बेड का सर्जिकल वार्ड बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पीआईसीयू वार्ड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिल्डिंग की रंगाई-पुताई का कार्य रह गया है, जल्द ही वह पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed