{"_id":"6718fa8bfaf1479c03000737","slug":"health-check-up-of-270-people-was-done-and-treatment-was-done-etah-news-c-163-1-sagr1016-124820-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 270 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 270 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया उपचार
Wed, 23 Oct 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। राष्ट्रीय आयुष मिशन उप्र की ओर से विकासखंड कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से 270 लोगों का परीक्षण कर उपचार किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र, सतेंद्र यादव, जलेसर पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा, बीडीओ पीसी आनंद ने किया। नोडल अधिकारी डॉ. शबनम राजपूत , डॉ. आशा, डॉ. संजय यादव, डॉ. संगीता, डॉ. नीरेश ने स्वास्थ्य परीक्षण कर लोगों का निशुल्क दवाएं वितरित कीं। योग प्रशिक्षक अनिल कुमार कुशवाह ने बताया कि शिविर में आए लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि प्रतिदिन आदर्श इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे से योग शिविर लगाया जा रहा है। जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष उत्साह भरद्वाज, संजीव वर्मा, बीगेश कौशिक, योग सहायक सचिन कुमार, भृत्य राज कुमार, पुष्पेंद्र कुशवाह, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद