फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   he took 1.27 lakh and neither gave goods nor is he returning money In Etah is threatening me

Etah News: होली पर ऑर्डर किया माल, अब तक माल दिया... न सवा लाख लौटाए; मांगने पर दे रहा धमकी

Tue, 27 Aug 2024 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

युवक ने होली पर माल ऑर्डर किया था। व्यापारी ने अब तक माल दिया और न ही लिए गए सवा लाख रुपये लौटाए। पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
he took 1.27 lakh and neither gave goods nor is he returning money In Etah is threatening me
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में गणेश वार्ष्णेय निवासी हनुमानगढ़ी ने उर्मिला रानी निवासी नगार गांव सोनीपत रोड थाना गोहाना सोनीपत हरियाणा सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है इन लोगों ने धोखाधड़ी कर होली की स्प्रे के संबंध में एडवांस लिए रुपये भी वापस नहीं किए और माल भी नहीं भेजा।

विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर के रेलवे रोड के हनुमानगढ़ी निवासी गणेश ने बताया कि 23 दिसंबर 2023 को होली के रंग का स्प्रे खरीदने के लिए उर्मिला गोयल टीन वर्क एंड पैकिंग से संपर्क करके माल की बुकिंग की थी। इसके लिए 29 दिसंबर 2023 को नेफ्ट के माध्यम से 21000 रुपये एडवांस खाते में भेजे। वहीं माल आने पर बाकी 1.77 लाख रुपये नेफ्ट के माध्यम से 3 जनवरी 2024 को भेज दिए। 
विज्ञापन


कंपनी मालिक के कहने पर गाड़ी लेकर आए चालक को 27500 रुपये नकद दिए और माल मंगाने के लिए एक लाख रुपये एडवांस खाते में नेफ्ट से ट्रांसफर किए। जो सामान आया था उसमें से भी 73 पेटी खराब निकलीं, शिकायत करने के बाद कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एडवांस दिया गया पैसा भी वापस नहीं मिल रहा है। कई बार फोन कर मांगा तो उन लोगों ने आज-कल की कहकर पल्ला झाड़ लिया। न तो रुपये वापस कर रहे हैं, और न ही माल भेजा है। थाना प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed