फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hazara canal along the road cut

हजारा नहर के किनारे की सड़क कटी

Wed, 15 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 15 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hazara canal along the road cut
 बिलराम से भगवंतपुर पुल के रास्ते में गांव कोटरा के समीप कटान के चलते सड़क कट गई। जिससे एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खेतों से होकर गुजरना हो रहा है। कटान के चलते हजारा नहर के किनारे लगे पेड़ तक गिर गए। ग्रामीणों ने सड़क को ठीक कराए जाने एवं नहर पटरी को दुरूस्त कराए जाने की मांग की है, जिससे कटान को रोका जा सके।
विज्ञापन

हजारा नहर के किनारे लगातार कटान होने से सड़क भी कट गईं। सड़क कट जाने से सड़क पर आवागमन बंद हो गया है। गांव कोटरा के समीप तो सड़क बीच से कट गई है। जिसके चलते लोग सड़क के किनारे खेतों से होकर गुजर रहे हैं। गांव कोटरा के अतिरिक्त मार्ग पर पड़ने वाले गांव हिम्मतपुर सई, नगला बीच, नगला ढक, भगवंतपुर, नगला झांवर सहित अन्य एक दर्जन गांव के ग्रामीणों का इसी मार्ग से आना जाना है। कटी हुई सड़क होने के चलते ग्रामीणों को हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं। कई बार तो तेज गति से आ रहे वाहन चालकों कटी हुई सड़क नजर नहीं आती और जब पास में आने पर नजर आती हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती हैं। दो दिन पूर्व ही एक बाइक सवार गिर कर घायल हो गया। सड़क किनारे लगे पेड़ भी नहर के कटान से बह गए, कुछ पेड़ तो गिरने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अमर सिंह का कहना है कि नहर के किनारे किनारे लगातार कटान हो रहा हैं। लगभग सात महीने से सड़क कटी हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा हैं। ग्रामीण रमेशलाल, सुरेश, प्रेमकिशोर, डा. बब्बू, रमेश टेलर, होरीलाल आदि ने सड़क को शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed