{"_id":"5843026c4f1c1be665de878e","slug":"hatyaaropiyon-kee-giraphtaaree-nahin-hone-se-bhadake-graameen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय का घेराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निधौली थाना क्षेत्र के खैरारा गांव में हुई मुनेश की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शनिवार को गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़िता पत्नी के साथ आए ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया। पत्नी ने डीजीपी कार्यालय पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
बता दें कि 21 सितंबर की शाम गोली मार कर मुनेश (30) की हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी राधादेवी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अब तक गिरफ्तारी तो दूर जांच के लिए गांव नहीं आई। जबकि इससे पूर्व राधा के ससुर ग्रामीणों संग एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं। कार्रवाई नहीं होने से गुस्साई राधा देवी ने ग्रामीणों के साथ शनिवार को एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। एसएसपी नहीं मिले तो महिलाएं और ग्रामीण वहीं धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। राधा देवी ने कहा है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह बच्चों और ग्रामीण महिलाओं संग लखनऊ में डीजीपी कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठेगी। इस दौरान उसके साथ गजेंद्र पाल, मुनेश कुमार, तेज सिंह, राधेश्याम वर्मा, ओसपाल, श्यामलाल, रुकमपाल सिंह, सामंत कुमार, सामंत कुमार, रमेश, गौरीशंकर, रवि वर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।