फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hanuman Jayanti extracted with fanfare

धूमधाम के साथ निकाली हनुमान जयंती

Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti extracted with fanfare
बजरंग दल की ओर से नगर में हनुमान जंयती शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल की ओर से नगर में हनुमान जंयती शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभयात्रा में दर्जनों बैंडबाजों के साथ आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व सुबह के समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान बाबा की प्रतिमा को कछला से गंगाजल लाकर पंचामृत स्नान कराया।
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ प्रभुपार्क से हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम बाल मयंक मिश्र, पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर ने हनुमान बाबा की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा से पूर्व हनुमान बाबा की प्रतिमा को आकर्षक रूपकिशोर कुशवाह से सजाया गया। मुख्य रथ को फूल मालाओं से सजाया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजों एवं प्रमुख झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। काली के अखाड़े एवं कलाकारों के करतब ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रमुख रथ को खींचने एवं हुनमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। शोभायात्रा प्रभु पार्क से शुरू होकर नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट, गली सत्तार बैंड, छोटी सब्जी मंडी सहित अन्य प्रमुख मार्गो से होती हुई प्रभु पार्क पर ही समाप्त हुई। सुबह के समय प्रभु पार्क पर हनुमान बाबा की प्रतिमा को पंचामृत स्नान कराया गया। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि लता चौहान, मुख्य यजमान नगर अध्यक्ष आकाश सिंघल, संरक्षक कौशल साहू, विहिप नेता जगदीश प्रसाद विरथरे ने पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूर्ण आहुति एवं हवन में बजरंगियों ने वैदिक मंत्रों पर आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, उमाशंकर शर्मा, रजनीकांत माहेश्वरी, डा. वीडी राना, विनय राज पन्नू, अंकित जैन, प्रशांत अग्रवाल, अनुराग बिदंल, संजीव पचौरी, रवि उपाध्याय, राहुल श्रीवास्तव, ज्ञान तिवारी,  सुनील साहू, डा. मनोज शर्मा, जयसिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed