फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   hambhe ke takara kar aag ka gola banee soomo

खंभे के टकरा कर आग का गोला बनी सूमो

Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
hambhe ke takara kar aag ka gola banee soomo
सूमो में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा रोड स्थित क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज के पास मंगलवार की रात बेकाबू सूमो विद्युत खंभे से टकरा गई। पोल टूटकर गिरने के साथ ही ट्रांसफार्मर के पास एनर्जी अकाउंट बाक्स सूमो पर गिरने से आग लग गई। इससे सूमो में आग लग गई। हालांकि चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। खंभा टूटने, आग लगने से बिजली विभाग को करीब 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जेई ने चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

आगरा की तरफ से आ रही सूमो रात करीब तीन बजे विद्युत खंभे से टकरा गई। इससे खंभा और उस पर लगा एनर्जी आकाउंट बाक्स उखड़ कर सूमो पर गिर गया। गनीमत रही हादसे के वक्त बिजली नहीं आ रही थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। इसी बीच बिजली आने और करंट फैलने से सूमो में आग लग गई। सूमो को धू-धूू कर जलता देख बुधवार सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। खंभा टूटते ही आगरा रोड की बिजली गुल हो गई। देखते ही देखते कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। चर्चा रही कि सूमो में तीन लोग बैठे थे, लेकिन चालक के साथ भाग गए। कोई भी घायल सरकार या निजी अस्पताल में नहीं पहुंचा है। अवर अभियंता नेम सिंह ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि चालक ने विभाग का करीब 1.20 लाख रुपये का नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed