फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   guru pornima? teachersgive wishes, worship to fulfil wishes

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को नमन, लिया आशीर्वाद

Fri, 31 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 31 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
guru pornima? teachersgive wishes, worship to fulfil wishes
गुरुपूर्णिमा पर्व पर जिले भर में धार्मिक आयोजन हुए। शिष्यों ने गुरुओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। वहीं दिवंगत गुरुओं की याद में भंडारों का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्घालुओं ने इस पर्व पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन


आर्ष गुरुकुल में यज्ञ के साथ यजुर्वेद के चालीसवें अध्याय का पाठ किया गया। उपस्थित लोगों में वेदपाठ आचार्य श्रीकांत, मेधाव्रत शास्त्री, आचार्य दाऊदयाल, रमेश शास्त्री, गणेश आर्य, ब्रहम प्रकाश आर्य आदि मौजूद थे। अखिल विश्व गायत्री परिवार स्थानीय शाखा के तत्वावधान में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी राजकुमार पाठक ने कहा कि गुरू पूर्णिमा ऐसा महान पर्व है जिस दिन गुरू के प्रति श्रद्धा का अहसास होता है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुतियां देकर दर्जनों महिला पुरुष दीक्षा संस्कार में शामिल हुए। उपस्थित लोगों में ओमलक्ष्मी चौहान, श्रीराम प्रताप वर्मा, संतोष शर्मा, मुनेंद्र कुमार, नाथूराम वर्मा, श्यामलता, आशादेवी, सरला गुप्ता, हेमेंद्र तोमर, श्रीमती निक्की कश्यप, देवांश वर्धन, क्षमा प्रियदर्शिनी, शिवानी आदि थे।
विज्ञापन


एटा शाखा द्वारा शिकोहाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस में हवन यज्ञ कराया गया। मुख्य व्यवस्थापक सरला, राधारानी पुंढीर, सरला चौहान, वीरेंद्र तोमर, श्रीपाल सिंह आदि की देखरेख में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माताजी भगवती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। इसके बाद गायत्री महामंत्र की आहुतियों से यज्ञ कराया गया। श्रीपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह ने गुरु पूर्णिमा के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर सोनी, सरिता, रंजना, रेनू, अनुपम, श्याम वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजराज सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने गुरु पूजन किया। छात्र वीरप्रताप सिंह ने गुरु वंदना की। अध्यक्षता कर रहे निदेशक डा. राकेश सक्सेना ने गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ज्ञानेंद्र वीर सिंह, हर्ष कुमार, बृजेश कुमार, शिवम सक्सैना, नेत्रापल सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद थे।

जैथरा स्थित साईं धाम मंदिर पर यज्ञ कराकर प्रसाद वितरण किया गया। तिघरा मूढ़ी पर स्वामी मकसूदन दास की मौजूदगी में यज्ञ हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। गांव समोगर में विपन शर्मा ने 24 घंटे का अखंड जवाबी कीर्तन कराया। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर यज्ञ आहुतियों के बाद सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। इस पं. शिवनंदन शास्त्री, आरके अवस्थी, रविंद्र सिंह, कैलाश दुबे, सुखवीर आदि मौजूद थे।

साईं मंदिर पर की पऊफॅॅलों की सजावट
सुबह से ही साईं पर श्रद्घालुओं की भीड़ रही। साईं सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पालकी यात्रा निकाली। शोभा पालकी में सैकड़ों लोग शामिल हुए। संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर झूमते भक्त जन साईं के जयकारे लगा रहे थे। पुष्प वर्षा से माहौल महकने लगा।  


गुरु पूर्णिमा पर्व पर मेेले का आयोजन
गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरू दीक्षा के साथ पूजा अर्चना की गई। नगर के धर्मस्थल भैरों बगीची पर मेले का आयोजन हुआ। बच्चों-महिलाओं ने जमकर चाट पकौड़ी का स्वाद लिया। कई स्थानों पर सब्जी पूड़ी के प्रसाद वितरित किया गया। पर्व पर घर घर पूड़ी कचौड़ी व पकवान बनाए गए। वहीं भैरो बगीची पर लगे मेले में हजारों लोग शामिल हुए। पूजा अर्चना के बाद साधु संतों को दान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed