फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   GST cut ineffective in market in etah

GST 2.0: बाजार में जीएसटी कटौती बेअसर...पुराने दाम पर बेचा गया सामान, व्यापारियों ने ये बताई वजह

Mon, 22 Sep 2025 06:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Sep 2025 06:45 PM IST
सार

शासन की ओर से नई जीएसटी दरों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके बाजार में खुलकर पुरानी दरों पर सामान बिकता रहा। किसी तरह की कार्रवाई करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
GST cut ineffective in market in etah
खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश भर में सोमवार से नई जीएसटी दरें लागू कर दी गईं, लेकिन एटा में ये आदेश बेअसर रहा। नई दरें पहले दिन कहीं पर लागू नहीं की गईं। पुराने दामों पर ही सामान बेचा गया। सस्ता सामान लेने की उम्मीद से बाजार गए तमाम ग्राहकों को निराशा मिली।
विज्ञापन


शहर के घंटाघर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की दुकानों पर व्यापारियों ने बताया कि पुराने माल का स्टॉक जब तक खत्म नहीं हो जाता है, तब तक पुराने दाम और उसी जीएसटी पर माल की बिक्री की जाएगी। नया माल खरीदने पर पता चलेगा कि जीएसटी की नई दरें बढ़ी हैं या कम हुई हैं। फिलहाल पुराने दामों पर ही सामान बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

वहीं जीटी रोड स्थित दवाओं के थोक बाजार में ग्राहकों से बात की गई तो उन्होंने भी यही बताया कि दवाएं पुराने दामों पर ही दी गई हैं। हाथी गेट स्थित थोक व्यापारियों से परचून के सामान पर भी बात की गई। यहां पर भी व्यापारियों ने यही जवाब दिया कि जब तक नया माल नहीं आता, नए दाम नहीं बता सकते हैं।

 
विज्ञापन

टीमें पहुंचीं न कोई रोकटोक
शासन की ओर से जीएसटी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि नई जीएसटी दरों का पालन कराने के लिए वे बाजार में उतरें। शिकायतें पाए जाने पर कार्रवाई करें लेकिन पहले दिन बाजार में खुलकर पुरानी दरों पर सामान बिकता रहा और किसी तरह की कार्रवाई करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

 
विज्ञापन

बोले लोग...
बाजार में अभी पुराने दामों पर ही सभी व्यापारी दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। सरोज मार्केट में दवाएं खरीदने आए थे। पहले के दामों पर ही दवाएं मिली हैं। नई जीएसटी दरों का फायदा नहीं मिला। -अशोक कुमार, ग्राहक चिलासनी

बाजार में किराना बाजार का सामान पहले के ही दामों पर मिल रहा है। अभी तक नए दाम निर्धारित नहीं हुए हैं। नए दाम निर्धारित होने के बाद ही सामान दूसरे दामों पर बेच पाएंगे। -राहुल गुप्ता, किराना व्यापारी

 

इलेक्टॉनिक्स सामान का पुराना स्टॉक जब तक नहीं बिक रहा है तब तक पुराने दामों पर ही सामान बेचा जाएगा। नया सामान आने के बाद ही नए रेट निर्धारित हो सकेंगे। -कल्लू वार्ष्णेय,इलेक्टॉनिक्स व्यापारी

घर की रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी पुराने रेट पर मिल रही हैं। मुझे बताया कि सोमवार से घी, मक्खन, पनीर आदि सस्ता मिलेगा लेकिन बाजार में तो पुराने रेट पर ही सामान मिल रहा है। -रवींद्र सिंह, ग्राहक अंबारी

टीमों को भेजा गया था। किसी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हर हाल में नई दरों के अनुसार ही सामान की खरीद-फरोख्त की जानी है। कहीं इसका पालन नहीं हो रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -राकेश कुमार राव, उपायुक्त जीएसटी

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़...जंगल के बीच में बन रहे थे हथियार, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed