फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Grandson carrying goods of forties dies in accident, two injured

चालीसवां का सामान लेकर जा रहे नाती की हादसे में मौत, दो घायल

Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Grandson carrying goods of forties dies in accident, two injured
एटा। बाबा के चालीसवां का सामान लेने दो युवक व एक किशोर शुक्रवार को फिरोजाबाद जनपद के भगनेर से बाइक द्वारा एटा मंडी सब्जी लेने आ रहे थे। रिजोर थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इससे नाती की मौत हो गई। जबकि पिता पुत्र घायल हो गए। उन्हें गंभीर स्थिति में अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर एका थाना क्षेत्र के गांव भगनेर निवासी यासीन अली ने बताया उनके परिवार के चाचा महबूब अली का देहांत बीते दिनों हो गया था। शनिवार को उनका चालीसवां है। इसी के सिलसिले में शुक्रवार को उनका 25 वर्षीय बेटा केसर अली भाई नवीशेर व 11 वर्षीय भतीजा इमरान एटा मंडी में बाइक से सब्जी लेने जा रहे थे। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव नगला सई के पास स्थिति प्रधान ढावा के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे उनके बेटे केसरअली की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई व भतीजा घायल हो गया। बताया दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में एटा मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिजोर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। जबकि एक किशोर सहित एक अन्य युवक घायल है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed