फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gram Panchayat Nawada full of filth, difficult to pass

Etah News: ग्राम पंचायत नवादा में गंदगी की भरमार, राह गुजरना मुश्किल

Sun, 01 Jan 2023 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Nawada full of filth, difficult to pass
फोटो-2
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नवादा में गंदगी की भरमार, गुजरना मुश्किल
पिछले तीन माह से सफाई कर्मचारी नदारद, नालियां चोक
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। विकासखंड सकीट क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवादा के गांव देवपुरा, पुरसारी में गंदगी की भरमार है। इसकी वजह से लोगों का राह गुजरना मुश्किल है। यहां तीन माह से सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं पहुंचे रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि पिछले तीन माह से सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। इसकी वजह से गलियों में नाली चोक के साथ घास भी उपज आई है। रात को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं शीलमपुरा में भी कई जगह नालियां चोक पड़ी हैं जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

गांव में पिछले तीन माह से सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आए हैं। इसकी वजह से नालियां चोक पड़ी हुईं हैं। - रामानंद यादव, देवपुरा
सफाई कर्मचारी के न आने से गंदगी की भरमार है। गलियों में ही घास उपजने लगी है इससे रात को निकलने में डर लगता है। - लायक सिंह, देवपुरा
ग्राम पंचायत नवादा में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। सचिव को निर्देश दिए जाएंगे और सफाई कर्मचारी भेजे जाएंगे। अगर सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - केके सिंह चौहान, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed