फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Government procurement of only 798 metric tonnes of wheat in the district

Etah News: जिले में सिर्फ 798 मीट्रिक टन गेहूं की हुई सरकारी खरीद

Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of only 798 metric tonnes of wheat in the district
एटा। जिला में गेहूं खरीद का लक्ष्य 76 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष 798 एमटी ही खरीद हो सकी है। जबकि शासन की ओर से पिछले वर्ष के लक्ष्य की पूर्ति के ही आदेश जारी किए थे। यह पहली बार हो रहा है जब गेहूं क्रय केंद्रों की स्थित खराब रही है।जिला में 85 गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से 76 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद 10 जून तक होनी थी। 31 मई यानी दो माह में महज 798 एमटी ही गेहूं की खरीद हो सकी है। खाद्य विभाग के 5 केंद्र संचालित हैं, इन पर एटा मंडी में 19 एमटी, सकीट में 30, अलीगंज में 32, जलेसर में 14 और अवागढ़ में 16 मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो सकी है, जो कुल खरीद 112 एमटी तक ही सिमट कर रह गई है। पीसीएफ के 41 केंद्रों पर 230 एमटी, यूपीएसएस के 11 केंद्रों पर 121, पीसीयू के 24 केंद्रों पर 317 और भारतीय खाद्य निगम के 4 केंद्रों पर 17 मीट्रिक टन खरीद हुई है। जिले में अब तक हुई कुल खरीद 11 फीसदी तक ही पहुंच सकी है। ऐसे में लक्ष्य से कोसों दूर खरीद है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला खाद्य विपनण अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी किसान केंद्रों पर नहीं पहुंचा है। 76 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य वर्ष 2021-22 में था, इसी लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश मिले थे। लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष 798 एमटी खरीद हो पाई है। अभी 10 जून तक खरीद होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed