{"_id":"667abe654f63509479024296","slug":"goons-beaten-father-and-son-with-sticks-for-protesting-against-molestation-of-mother-and-daughter-in-etah-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: मां-बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर बरसाए लाठी-डंडे, किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: मां-बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर बरसाए लाठी-डंडे, किया लहूलुहान
Tue, 25 Jun 2024 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:03 PM IST
सार
मां-बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मां-बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर बरसाए लाठी-डंडे
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में नामजद आरोपियों ने मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसी समय घर पहुंचे पिता-पुत्र को विरोध करने पर पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
मामला जलेसर कोतवाली क्षेत्र के कोसमा गांव का है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 23 जून 2024 को रात लगभग 8 बजे वह किसी कार्य के लिए घर से बाहर गांव में ही गया था। तभी उसके घर पर गांव के ही अशफाक अली, अनराज खां, शान मुहम्मद, शौकत अली, ताजमुहम्मद, अली मुहम्मद, इतवारी खां आदि लोग घुस गए। पत्नी और बेटी के साथ इन लोगों ने छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
बताया कि इसी दौरान मैं घर वापस आ गया। आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने मुझे और मेरे पुत्र को लाठी और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटकर लहुलुहान कर दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि मामला आपस में मारपीट का था। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन