फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   goods were burnt to ashes and four buffaloes were burnt alive Due to fire in hut in Etah

Etah: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर राख... चार भैंस जिंदा जल गईं; लाखों का नुकसान

Thu, 18 Jan 2024 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 01:29 PM IST
सार

एटा में अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। आग से सामान जलकर राख हो गया। हादसे में चार भैंस जिंदा जल गईं। किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
goods were burnt to ashes and four buffaloes were burnt alive Due to fire in hut in Etah
Etah: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं चार भैंस जिंदा जल गईं। घटना से किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। आग देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव की है। यहां के रहने वाले देवासी सुजात की झोपड़ी में देर रात आग लग गई। आग लगने के बाद घरवाले चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आगर पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा आग से झुलसीं चार भैंस की मौत हो गई। ग्राम प्रधान अफराक अंसार अली ने बताया कि झोंपड़ी में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन से मदद दिलाने की पहल की जाएगी। अलाव से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed