{"_id":"6606b2eae1d92be95b0926c3","slug":"good-friday-special-prayer-meetings-held-in-churches-etah-news-c-163-1-sagr1018-114745-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे : गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे : गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभा
Fri, 29 Mar 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Mar 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्च में धार्मिक आयोजन किए गए। लोगों ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
गांधी मार्केट स्थित मेकगॉ चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर पादरी रे. अनिल ज्ञान प्रकाश ने कहा कि प्रभु यीशु ने सभी अनुयायियों को प्यार का संदेश दिया है। साथ ही कहा कि हमें मालिक नहीं सेवक बनकर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। गुड फ्राइडे को ही प्रभु यीशु धरती पर आए और कमजोर लोगों के लिए सूली पर चढ़ गए। उन पर अत्याचार करने वाले लोगों के लिए भी प्रभु यीशु ने बोला था कि हे परमपिता ये लोग नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं, इन्हें क्षमा करें।
उन्होंने कहा कि हमें भी अपनी गलतियों, बुराइयों एवं पाप को स्वीकार कर प्रभु यीशु से क्षमा याचना कर दया मांगनी चाहिए। इस दौरान सभी को प्रसाद वितरित किया गया। प्रार्थना सभा में प्रचारक एचडीएस जॉयल, सुनील मैसी, अंजुला पी लाल, विशाल लाल, नॉयल आई लाल, मिस्टर मुनचंद्र, देवेंद्र दास, सुरेश लाल, विनय प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।