फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girls of Kasturba deprived of sports due to lack of budget

बजट के अभाव में खेलों से वंचित कस्तूरबा की छात्राएं

Sun, 05 Dec 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Girls of Kasturba deprived of sports due to lack of budget
एटा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं बजट के अभाव में खेलों से वंचित हैं। जबकि पिछले वर्ष कोरोना काल होने के चलते खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो सकी थीं। जिले में आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। इनमें 542 छात्राएं अध्ययनरत हैं। कई छात्राओं में खेलों के प्रति अच्छी रुचि भी है। 2019 में उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन भी किया। जबकि 2020 में कोरोना के चलते प्रतियोगिता नहीं कराई गई। इस वर्ष शासन स्तर से बजट मुहैया नहीं होने पर आयोजन नहीं किए गए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक कस्तूरबा गांधी विद्यालय बागीश विक्रम ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को 10 हजार रुपये खेल प्रतियोगिताएं कराने के लिए आते हैं। इस बार खेलों के लिए यह धनराशि नहीं आई है। जिसके चलते प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई हैं। अगर समय से बजट मिल जाता है तो प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनका कहना है कि बालिकाओं को ताइक्वांडो, जूडो-कराटे आत्मरक्षा के लिए सिखाए जाते हैं और खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। जिसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन आदि खेल शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed