{"_id":"64cd38d19082846c110c1855","slug":"girl-raped-in-rijor-area-gang-raped-in-jaithra-etah-news-c-163-1-sagr1017-3339-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रिजोर क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, जैथरा में सामूहिक बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रिजोर क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, जैथरा में सामूहिक बलात्कार
Fri, 04 Aug 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में दो जगहों पर युवती व महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। खेतों में शौच करने गई युवती को गांव के ही युवक ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कर डाली। जबकि एक महिला से बहनाेई के भाई ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार की शाम करीब 6.30 बजे खेतों में शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही गणेश कुमार ने ज्वार के खेत में पकड़कर उसे खींच लिया और दुष्कर्म की वारदात कर डाली। युवती ने घर जाकर वारदात के बारे में बताया। तब परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए। यहां पर उन्हें गालीगलौज कर धमकी दी गई। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है।
इसके अलावा थाना व कस्बा जैथरा के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला का आरोप है कि उसके जीजा का भाई ओमशरण का घर आना-जाना था। 2 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे ओमशरण अपने साथी शिवपाल के साथ आया। दोनों ने जबरन पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। बताया कि उसका पति दिल्ली में कार चालक है और वह बच्चों को पढ़ाने की गरज से किराए पर कमरा लेकर यहां रहती है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अदालत में इनके बयान दर्ज कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।