Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl made obscene photos of niece viral on facebook in etah

मजाक पड़ा भारी: बुआ ने खींचे भतीजी के फोटो, शादी के बाद कर दिए वायरल, मामला पहुंचा थाने

Sun, 16 May 2021 04:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 May 2021 04:48 PM IST
सार

एक वर्ष पूर्व बुआ ने नहाते समय भतीजी के फोटो खींचे थे। पीड़िता का आरोप है कि बुआ ने ही उन फोटो को फेसबुक पर वायरल किया है। 

विज्ञापन
girl made obscene photos of niece viral on facebook in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बुआ-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। एक युवती ने मोबाइल से अपनी भतीजी के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। भतीजी की शादी के बाद उसके फोटो वायरल कर दिए। किसी तरह ससुराल वालों तक उसके फोटो पहुंच गए। इसके बाद परिवार में हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन


मामला थाना रिजोर क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपनी चचेरी बुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि बुआ ने नहाते समय उसके फोटो खींच लिए और फेसबुक पर वायरल कर दिए। युवती की पांच माह पूर्व ही शादी हुई है। उसके फोटो ससुराल वालों तक पहुंचे, जिसे देखकर वे दंग रह गए।
विज्ञापन


आरोपी बुआ के खिलाफ मुकदमा
युवती के परिवार में कलह पैदा हो गई। युवती ने किसी तरह पूरा मामला बताकर उन्हें समझाया। पीड़ित युवती ने रविवार को अपनी चचेरी बुआ के खिलाफ थाना रिजोर में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि युवती की चचेरी बुआ ने करीब एक वर्ष पूर्व मजाक में उसके फोटो खींच लिए थे। आरोप है कि वो फोटो वायरल कर दिए हैं। पांच माह पूर्व उसकी शादी हुई है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

थाना जलेसर में छेड़छाड़ का मामला दर्ज
जिले के थाना जलेसर क्षेत्र में एक महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि गांव बेगमपुर निवासी बबलू नाम के युवक ने शुक्रवार की रात घर में घुस आया और छेडछाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट भी कर दी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed