{"_id":"621920e63e0a7b6db909fbec","slug":"gic-etah-news-agr5254533175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में बनेगा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में बनेगा कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी में बनेगा कंट्रोल रूम
यूपी बोर्ड : यहीं से जाएगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी
विद्यालयों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का मांगा गया आईपी एड्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की निगरानी जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाकर की जाएगी। इसके लिए केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर के स्टेटिक आईपी एड्रेस 27 फरवरी तक यहां जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर के स्टेटिक आईपी एड्रेस को सील बंद लिफाफे में जमा करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराए जाने के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जिला स्तरीय और माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय पर कंट्रोल रूमों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र ने 23 फरवरी को आदेश जारी किया है। बताया कि डीवीआर के स्टेटिक आईपी एड्रेस को प्राथमिकता के आधार पर जीआईसी में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें अगर कोई लापरवाही बरती जाती है तो बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। आईपी एड्रेस प्राप्त कर राजकीय इंटर कॉलेज एटा में स्थापित कंट्रोल रूम से केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी।
----------
अनिल यादव