फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ghungroo and bell shop not only at Jalesar station

Etah News: जलेसर स्टेशन पर ही नहीं घुंघरू और घंटे की दुकान

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ghungroo and bell shop not only at Jalesar station
एटा। यूं तो जलेसर के घुंघरू और घंटे किसी पहचान के मोहताज नहीं। देश से लेकर विदेशों तक से इनकी मांग रहती है। ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना में भी इसे चुना गया है। फिर भी सरकार ने स्थानीय उत्पादों के प्रचार और विस्तार के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना चलाई। हैरानी की बात यह है कि एटा के अलावा अपनी ही जमीन जलेसर के स्टेशन पर भी इसकी स्टॉल नहीं लगाई गई।पिछले बजट में इस योजना को लागू किया गया था। इसके तहत हर रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉल लगाकर स्थानीय प्रसिद्ध उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जानी थी। इससे इन्हें प्रचार के साथ ही बाजार भी मिल सके। स्टेशनों पर आमतौर पर दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे में वह स्टेशन पर लगी स्टॉल में उपलब्ध इन खास उत्पादों को जान और खरीद सकते हैं। योजना संचालित होते हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन जिले के किसी भी रेलवे स्टेशन पर इस योजना के तहत एक भी स्टॉल नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

----
बोले व्यापारी
सरकार की यह अच्छी पहल थी। स्टॉल बनती तो और अधिक लोगों को पीतल उत्पादों के बारे में जानकारी होती। इससे व्यापार की संभावनाएं बढ़तीं।
-कपिल गुप्ता
-----
स्थानीय उत्पादों को ख्याति प्राप्त कराने के लिए योजना चलाई गई है। स्थानीय स्तर पर काम किए जाने की जरूरत है। स्टॉल बनेगी तो लोगों को और जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

- रूपम गुप्ता


मांग और आवश्यकता के अनुसार इस तरह के स्टॉल बनाए जाते हैं। पता किया जाएगा कि स्टॉल न लग पाने के पीछे क्या वजह रही। इसकी स्थापना के प्रयास किए जाएंगे।
-अमित सिंह, पीआरओ रेलवे, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed