फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ghantaaghar kee ghadee kaee saalon se padee hai kharaab

घंटाघर की घड़ी कई सालों से पड़ी है खराब

Sun, 19 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghantaaghar kee ghadee kaee saalon se padee hai kharaab
घंटाघर की घड़ी खराब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कहते हैं घर में घड़ी की रुकी हुई सुई नहीं होनी चाहिए, मान्यता है कि इससे जीवन की रफ्तार रुक जाती है। लेकिन अपने शहर की नाक घंटाघर में लगी घड़ी की वर्षों से रुकी धड़कन शायद शहर के लोगों को यही संदेश दे रही है। घड़ी सुइयां और पुर्जे जर्जर हालत में हैं। जहां घंटाघर है वहां आसपास कंजेस्टेड एरिया है। घंटाघर से पचास कदम दूरी पर पूरे प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे-91 है। अगर यहां जाम लगता है तो दो से तीन घंटे फंसना आम बात है और तो और घंटाघर के ऊपर बनी चार मीनारों में एक मीनार जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर के पास किराना, सब्जी, फल के ठेले लगने से हर वक्त गंदगी और बदबू फैली रहती है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया है। फलों, सब्जियों और दुकानों का कूड़ा सड़क पर पड़ा दिखाई देता है। अब न तो जनता को सिविक सेंस रहा और न ही यहां के जिम्मेदार लोगों को इसकी फिक्र है। नगर पालिका के अफसरों को भी पता है कि ये घड़ी ऐसे ठीक नहीं होगी। लेकिन वे कुछ कर तो सकते हैं, लेकिन कुछ कर नहीं रहे। पालिका चेयरमैन राकेश गांधी का कहना है कि घड़ी की मरम्मत के लिए बरेली में कारीगर को तलाश किया जा रहा है। घंटाघर में लगी घड़ी बैलेंसिंग सिस्टम से चलती है। घड़ी के चारो ओर बनी चार मीनारों में से एक मीनार जर्जर हालत में है, लेकिन जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। अब पालिका चेयरमैन राकेश गांधी एक सप्ताह की बात कह कर घंटाघर पर लगी वर्षाेें से बंद घड़ी के चलने और जर्जर मीनार की मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed