फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gayatri Mahayagya said hundreds immolation

गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों ने दी आहुति

Wed, 03 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 03 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Mahayagya said hundreds immolation
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने भक्ति का आनंद लिया। गायत्री मंत्र नगर के वातावरण में गूंजता रहा। आचार्यों ने भक्तों को व्यसनों से मुक्त होने का संकल्प दिलाया।  
विज्ञापन

मुख्य वक्ता लालरूप शर्मा, त्रिलोचन, गोगप्रसाद उमेश आदि अनुष्ठान संपन्न कराए। गायत्री मंत्र और अन्य वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भक्तों ने जोड़े के साथ आहुतियां दी और विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता लालरूप शर्मा ने कहा कि कलियुगी लोग पाखंड को सच मानकर अपने धर्म से दूर हो रहे हैं। अपने धर्म को जानने के लिए धार्मिक किताबों को अधिक से अधिक सहारा लें। गायत्री परिवार की महत्वपूर्ण गतिविधि साधना अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, स्वावलंबन प्रशिक्षण, संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर कुरीतियों से बचने का प्रयास करें।  कार्यक्रम के दौरान व्यसन मुक्ति, पर्यावरण जागरूकता और निर्मल गंगा के लिए गायत्री परिवार बदायूं से रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा ने प्रदर्शनी लगाई। निर्मल गंगा के लिए लोगों ने खुद जागरूक रहने होकर दूसरों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार प्रमुख रमनकिशोर पल्तानी, संरक्षक डा. सुरेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, विनोद माहेश्वरी, ओमप्रकाश माहेश्वरी, विनोद जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed