फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gas refilling work caught at four places, 27 cylinders seized

चार स्थानों पर पकड़ा गया गैस रीफिलिंग का काम, 27 सिलिंडर जब्त

Fri, 19 Mar 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gas refilling work caught at four places, 27 cylinders seized
गैस रिफलिंग करते दुकानदारों पर छापा मार कार्रवाई के दौरान बरामद सामान के साथ एआरओ व सप्लाई प्रभा - फोटो : ETAH
एटा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को शहर से देहात तक अवैध रीफिलिंग कर गैस बेच रहे चार दुकानदारों के यहां छापा मार कार्रवाई की गई। टीम को चारों स्थानों पर 27 गैस सिलिंडर मिले, सभी को जब्त किया गया। इस दौरान भूसे की बुर्जी, बक्से के अंदर रजाई में लिपटे गैस सिलिंडर मिले हैं, इसमें से कई पर आईएसआई मार्का तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक रामदत्त, पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र यादव, अभिनव और लिपिक अभय द्वारा शहर के निधौली रोड पर एवन हेयर सैलून के सामने एक दुकान पर छापा मारा गया। यहां टीम को दुकान पर 13 गैस सिलिंडर मौजूद मिले। डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा ने मामले की पड़ताल की। यहां सात भरे, दो आधे, तीन खाली व एक पांच किलो का कॉमर्शिल सिलिंडर मिला। साथ ही तीन रीफिलिंग मशीन व छह पीतल के रिफिल बरामद हुईं। पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र ने बताया दुकान पर दो ऑटो में गैस भरी जा रही थी, वह मौके से भाग गए लेकिन ऑटो का फोटो कर लिया गया। इस दौरान सभी सामान को जब्त किया गया।
विज्ञापन

टीम द्वारा निधौली रोड पर ही सचिन किचिन स्टोर की दुकान और घर की तलासी लेने पर एक बक्से में दो घरेलू सिलिंडर रजाई में लिपटे मिले। चार रिफिल दुकान से बरामद किए गए। इसके अलावा दो पांच किलो के सिलिंडर भी मिले। जिस पर आईएसआई का मार्का नहीं लगा था। इसके बाद टीम बाहनपुर पहुंची जहां टीम ने एक लकड़ी के खोखा पर छापा मारा, यहां से सात सिलिंडर बरामद किए। इस दौरान टीम को भूसे की बुर्जी में तीन सिलिंडर और कांटा मशीन भी मिली। इसके अलावा दुकान से चार सिलिंडर मिले। टीम द्वारा सभी को जब्त किया गया। इसके बाद टीम ने एक अन्य मकान पर छापा मारा, जहां टीम को बंद मकान से तीन सिलिंडर व एक रीफिलिंग मशीन बरामद हुई। टीम द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed